
खनऊ के आलमबाग स्थित राम कुमार वर्मा ज्वेलर्स के निवास पर गुरुवार को नगर लोधी क्षत्रिय राजपूत सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में राम कुमार वर्मा को मुख्य संरक्षक और संजय कुमार वर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संरक्षक पद पर राम शंकर राजपूत, किशन कुमार एडवोकेट, कुमकुम राजपूत, राजेंद्र लोधी, अमर सिंह लोधी, रामस्वरूप वर्मा, जयपाल सिंह लोधी, रामप्रसाद वर्मा और दयाराम लोधी को नियुक्त किया गया।
पूर्व सभासद भारत सिंह राजपूत को महामंत्री बनाया गया। पुष्पेन्द्र लोधी, महेन्द्र लोधी और कमलेश लोधी को उपाध्यक्ष तथा कौशिक लोधी को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों को वीरांगना महारानी अवन्तिबाई लोधी की प्रतिमा और माला देकर मनोनयन पत्र सौंपा गया।
संगठन ने लखनऊ के 110 वार्डों में अपना विस्तार करने का निर्णय लिया। इसके लिए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। साथ ही लखनऊ के प्रत्येक गांव में संगठन के विस्तार के लिए बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *